Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रहीमपुर में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित, विकास कार्यों की गूंज, कर्मचारियों का सम्मान और मॉडल गांव बनाने का संकल्प

Spread the love

आरिफ नियाजी।
​
रुड़की ब्लॉक के रहीमपुर गांव में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जिससे पूरे गांव में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गांव के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिलाओं को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुड़की ब्लॉक के एडीओ पंचायत राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि रहीमपुर गांव ने पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा, “गांव में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। ग्राम प्रधान के निरंतर प्रयासों से सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।​ग्राम विकास अधिकारी निर्मल सैनी ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा की गांव की ​सड़क और संपर्क को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा चुका है और आंतरिक सड़कें पक्की कर दी गई हैं। स्वच्छ पेयजल और आवागमन के सुलभ साधन अब आसानी से उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि ​स्वास्थ्य व शिक्षा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार आया है।​निर्मल सैनी ने जोर देकर कहा कि आज रहीमपुर की पुरानी और नई तस्वीर में जमीन-आसमान का अंतर है, जो ब्लॉक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संजीदगी का नतीजा है। वही ​ग्राम प्रधान पति हसीब आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य रहीमपुर को एक आदर्श मॉडल गांव के रूप में विकसित करना है। पहले बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या रहती थी, जिससे अब निजात मिल चुकी है।गांव में बची हुई सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। हसीब आलम ने भावुक होते हुए कहा, “पूरा रहीमपुर गांव मेरा परिवार है। हम प्रधान बनकर नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में दिन-रात जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।”
​वहीं, प्रधान प्रतिनिधि नदीम आलम ने कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है और विकास कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
​इस भव्य आयोजन में उप प्रधान पति मोहम्मद जहांगीर, मजीद चौकीदार, यासीन, इर्शाद, हरिदास, गौरव शर्मा, रिजवान ठेकेदार, अजय कुमार, बाबू सब्जी वाला, मोहम्मद तस्लीम, कलीम तथा आरिफ प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369