आरिफ नियाजी
रूड़की ब्लॉक में आयोजित भव्य ‘पंचायत सम्मेलन’ का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को निरंतर मजबूत करने और पंचायती राज संस्थाओं को अधिक अधिकार व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए धरातल पर ठोस काम कर रही है।
राज्यसभा सांसद ने अपने संबोधन में बल देते हुए कहा कि भारत की आत्मा गाँवों में बसती है। जब तक पंचायतें आत्मनिर्भर और सुदृढ़ नहीं होंगी, तब तक समग्र विकास की कल्पना अधूरी है। राज्य व केंद्र सरकार मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढाँचे को मजबूत कर रही है उन्होंने कहा कि पंचायतों को डिजिटल तकनीक से जोड़कर पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाया जा रहा है, जिससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बिचौलिए के पहुँच रहा है।सांसद बंसल ने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे अपनी प्राथमिकताओं को तय कर विकास कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा कराएं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जन-कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रशासन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, और स्थानीय रोजगार जैसे अहम विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख लूबना राव ने की तथा संचालन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने किया।इस अवसर पर उत्तराखंड परिवहन प्राधिकरण के सदस्य संजय अरोड़ा, भाजपा नेता ऋषिपाल बालियान,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफजाल अली, बीडीओ सुमन कुटियाल दत्ताल, ए बीडीओ सुभाष सैनी, भाजपा नेता सतीश कौशिक, राजमोहिनी प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार के अलावा दर्जनों ग्राम प्रधान और बी डीसी सदस्य मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, पनियाला, पनियाली और लाठरदेवा में छापेमारी, 34 बिजली चोर पकड़े गए।
रुड़की के रहीमपुर में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित, विकास कार्यों की गूंज, कर्मचारियों का सम्मान और मॉडल गांव बनाने का संकल्प
ऊर्जा निगम का बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, लंढौरा क्षेत्र के 18 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी,ईंट भट्टो पर हो रहीं बिजली चोरी।