Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम का बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, लंढौरा क्षेत्र के 18 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी,ईंट भट्टो पर हो रहीं बिजली चोरी।

Spread the love

आरिफ नियाजी।
​ लंढौरा क्षेत्र में
बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को निगम की संयुक्त टीम ने लंढौरा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान मकानों, ईंट-भट्टे और रेस्टोरेंट समेत लगभग 18 स्थानों पर बड़े पैमाने पर कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर की जा रही बिजली चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई।
​दरअसल ऊर्जा निगम की विशेष टीम ने रूड़की उपखंड के अंतर्गत लंढौरा, जैनपुर, भगवानपुर चंदनपुर और पीरपुरा क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि केवल घरेलू उपभोक्ता ही नहीं बल्कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी बेखौफ होकर बिजली चोरी की जा रही थी। कार्रवाई में 15 मकानों के अलावा एक ईंट-भट्टा और दो प्रसिद्ध रेस्टोरेंट भी बिजली चोरी करते हुए पाए गए। विभाग द्वारा सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई और जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मामले की जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी रामकुमार कौशिक ने बताया कि क्षेत्र से लंबे समय से बिजली चोरी और लाइन लॉस बढ़ने की शिकायतें मिल रही थीं। उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बाद विभिन्न उपखंडों की संयुक्त टीम गठित कर यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की भांति वैध कनेक्शन लें और बिजली चोरी रोकने में विभाग का सहयोग करें।
​छापेमारी की इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मुख्य भूमिका रही। मौके पर उपखंड अधिकारी (पुहाना) अजीव कुमार राणा, उपखंड अधिकारी (भगवानपुर) सजल हटवाल, अवर अभियंता (लंढौरा) विनोद कुमार, अवर अभियंता (मुण्डलाना) संजना सिंह तथा स्थानीय लाइनमैन एवं विभागीय कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369