Jan Mudde

No.1 news portal of India

गोविंदपुर के राशन डीलर प्रदीप कुमार निलंबित, राशन घटतौली और ग्रामीणों से अभद्रता पर डीएम मयूर दीक्षित की बड़ी कार्रवाई।

Spread the love

आरिफ नियाजी।
​रूड़की
सरकारी योजनाओं के तहत गरीबों के हक पर डाका डालने और राशन कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले राशन डीलरों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। गोविंदपुर गांव में राशन की कालाबाजारी, घटतौली और कार्ड धारकों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए राशन डीलर प्रदीप कुमार की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल
​पूरा मामला गोविंदपुर गांव का है, जहां के निवासी सुमित कुमार ने सरकारी व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और डीलर की तानाशाही से तंग आकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राशन डीलर प्रदीप कुमार लगातार राशन कार्ड धारकों को तय मात्रा से कम राशन (घटतौली) देता है। जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं, तो वह उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करता है। राशन डीलर के इस मनमाने रवैये के कारण गांव के गरीब और जरूरतमंद लोग लंबे समय से परेशान थे।
​वही ​मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली इस शिकायत को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच रूड़की के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एम.एस. रावत को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर राशन वितरण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर और ग्रामीणों के बयानों की गहनता से पड़ताल की। जांच रिपोर्ट में राशन डीलर प्रदीप कुमार पर लगे घटतौली और अभद्रता के सभी आरोप पूरी तरह सही पाए गए।
​जिसके चलते ​क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के तुरंत बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाते हुए राशन डीलर प्रदीप कुमार का लाइसेंस/दुकान निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
​प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य राशन माफियाओं और भ्रष्ट डीलरों में हड़कंप मच गया है। वहीं, गोविंदपुर गांव के ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर राहत की सांस ली है और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व शिकायतकर्ता का आभार व्यक्त किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले और जनता से दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369