Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का आयोजन,25 शिकायतें दर्ज, समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजी गईं।

Spread the love

आरिफ नियाजी।
​झबरेड़ा नगर क्षेत्र के एक स्थानीय वेडिंग हॉल में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत एक जन-समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 25 शिकायतें दर्ज कराईं, जिन्हें त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने और उनके विकास के मिशन को आगे बढ़ाने में निरंतर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इस तरह के कैंपों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका सीधा लाभ दूर-दराज के क्षेत्रों और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।इस अवसर पर
​पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य मकसद जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कोई भी सरकार हो, उसकी मंशा हमेशा जनसेवा की होती है, लेकिन जब अधिकारी इन शिविरों को गंभीरता से नहीं लेते, तो उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
​​कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार लेखचंद्र गुप्ता और नगर पंचायत झबरेड़ा के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि शिविर में राशन कार्ड, जल निगम, समाज कल्याण, विद्युत विभाग तथा गन्ना विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। ईओ रावत ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
​​शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ-साथ कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेत्री वैजयंती माला, एबीडीओ सुभाष सैनी, बीडीओ (नारसन) पवन सैनी, मनीष गुप्ता, संजीव कुमार, सभासद सलमान, सभासद श्री गोयल, तथा शाहरुख सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369