आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। शहर में स्वाद, गुणवत्ता और उचित कीमतों के साथ अल-सद्दीक चिकन पैराडाइज की दूसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व मेयर यशपाल राणा पहुंचे। रेस्टोरेंट के ऑनर अमजद अली ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद यशपाल राणा ने रिबन काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया और अमजद अली को नई ब्रांच के शुभारंभ पर बधाई दी।
रेस्टोरेंट संचालक शाहरुख ने बताया कि अल-सद्दीक चिकन पैराडाइज में चिकन की विभिन्न वैरायटी के साथ नई डिश भी मेन्यू में शामिल की गई हैं। इसके अलावा ग्राहकों के लिए फिश और मटन की कई वैरायटी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि स्वाद और गुणवत्ता के साथ उचित कीमतों पर भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
रेस्टोरेंट में परिवारों के लिए अलग से फैमिली सेक्शन बनाया गया है। यहां परिवार आराम से बैठकर लंच और डिनर का आनंद ले सकेंगे। संचालक के अनुसार साफ-सफाई और बेहतर माहौल का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
संचालक ने बताया कि नागल में अल-सद्दीक चिकन पिछले सात वर्षों से संचालित है। ग्राहकों से मिले अच्छे फीडबैक और खाने के स्वाद को देखते हुए अब रुड़की में दूसरी ब्रांच शुरू की गई है।
उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। जो ग्राहक यह वीडियो देखकर अल-सद्दीक चिकन पैराडाइज पहुंचेंगे, उन्हें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
वहीं ऑनर अमजद अली ने कहा कि ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन, बेहतर गुणवत्ता, साफ-सफाई और उचित कीमत उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि के लिए लगातार बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्षद सालिम, पार्षद टोनी, जियाउल रहमान, मो. आजाद, मो. असजद, परवेज खान, जहांगीर, असलम, अतिकुर्रहमान और अमन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।





More Stories
जय शुद्ध भूमि ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भव्य शुभारंभ, गन्ने का रेट चार सौ पचास, किसानों में खुशी का माहौल।
एनपीस-यूपीएस की प्रतियां जलाकर मनाया काला दिवस।
रुड़की भंगेड़ी गांव में बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, कमिश्नरी कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दिन के उजाले में गड़े पिलर