आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के शेरपुर खेलमऊ में जय शुद्ध भूमि ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों, किसान नेताओं और गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कंपनी के शुभारंभ पर खुशी जताई। इस दौरान मुख्य अतिथियों और अन्य अतिथियों का आयोजकों की ओर से जोरदार स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर, विधायक वीरेंद्र जाति, ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी तथा भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कंपनी के शुभारंभ पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और किसानों को इससे मिलने वाले संभावित लाभों पर चर्चा की।
इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए उन्हें एकजुट होकर एफपीओ और किसान संगठनों के माध्यम से काम करना होगा। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से किसानों के हित में 450 रुपये का रेट घोषित किया गया है जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को मौजूदा 400 रुपये के सरकारी रेट की तुलना में 50 रुपये अधिक प्राप्त हो सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को स्प्रे मशीनों का वितरण भी किया गया जिससे किसान बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर किसान एवं कार्यक्रम आयोजक सुधीर चौधरी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ कृषि कार्यों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जय शुद्ध भूमि ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का विस्तार बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने दो वर्षों में दो और मिल स्थापित करने का लक्ष्य भी बताया।
कार्यक्रम में सोनू गुर्जर मीरगपुर, मास्टर विजय कुमार प्रधान, कलम लंबरदार दुगचडा, साधु राम कोरवा, चौधरी राजू, मास्टर सुशील कुमार, चौधरी रॉकी सिंह, चौधरी परविंदर, चौधरी अनिल कुमार, महेंद्र प्रधान, चौधरी मामचंद सिंह और अरविंद प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।





More Stories
एनपीस-यूपीएस की प्रतियां जलाकर मनाया काला दिवस।
रुड़की भंगेड़ी गांव में बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, कमिश्नरी कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दिन के उजाले में गड़े पिलर
सालियर में बराक- आह का भव्य उद्घाटन, बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि, छात्र छात्राओं को मिलेगी विशेष छूट।