Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूपीसीएल का बड़ा एक्शन, झबरेड़ा, धनौरी और रामनगर की संयुक्त टीम ने चार गांवों में मारा छापा, 22 बिजली चोर रंगे हाथों पकड़े गए।

Spread the love

*आरिफ नियाजी।
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को उपखंड स्तर के अधिकारियों और जूनियर इंजीनियरों की एक संयुक्त टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर ही 22 लोगों को सीधे बिजली चोरी करते पकड़ा हैl
​इस विशेष अभियान का नेतृत्व UPCL की संयुक्त टीम ने किया, जिसमें मुख्य रूप से ​मो० रिजवान (एसडीओ, झबरेड़ा)
​अश्वनी सिंह (एसडीओ, धनौरी)
​ओमपाल जी (एसडीओ, रामनगर)
​इस टीम में जेई देवेंद्र शर्मा, जेई जमल सिंह और जेई रोबिन भी अपनी-अपनी टीमों के साथ मुस्तैद रहे जिसके चलते ​फाजिलपुर,​धरमपुर,​पाडली गेंदा और ​खाताखेड़ी गांव में
​चेकिंग के दौरान मीटर बाईपास, कटिया डालकर सीधे केबल से बिजली खींचने और स्वीकृत भार से अधिक बिजली का उपयोग करने जैसे मामले सामने आए. ​चेकिंग के दौरान मौके पर ही 22 ग्रामीण कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए गए। अधिकारियों ने तुरंत अवैध केबल और तार जब्त कर कनेक्शन काट दिए हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कराने और जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एस डी ओ अश्वनी कुमार ने कहा कि
​”विद्युत चोरी और बड़े बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में और अधिक तेजी से जारी रहेगा। जो लोग ईमानदारी से बिल दे रहे हैं, उन्हें निर्बाध बिजली मिलेगी, लेकिन चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”
​विभागीय अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बकाया विद्युत बिलों का भुगतान करें और किसी भी प्रकार के अवैध कटिया या बिजली चोरी के तरीकों से बचें।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369