आरिफ नियाज़ी।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आज प्रदेश भर में काला दिवस मनाया गया। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर और न्यू पेंशन योजना एनपीएस एवं यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। जनपद में ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक रुड़की में ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार व मंत्री राजीव शर्मा, खानपुर में ब्लॉक अध्यक्ष बबलू सिंह अधाना व मंत्री सोमपाल, नारसन में ब्लॉक अध्यक्ष ज्योतिराम व मंत्री तेजवीर सैनी, बहादराबाद में जनपद कोषाध्यक्ष शिवकुमार पाल,ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह व मंत्री चंद्रकांत बिष्ट, लक्सर में ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह व मंत्री कृष्णपाल एवं भगवानपुर में ब्लॉक अध्यक्ष बृजमोहन मौर्य के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान “पुरानी पेंशन बहाल करो”, नो एनपीएस नो यूपीएस के नारे लगाए गए तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। एनपीएस और यूपीएस के प्रति कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए आज काला दिवस मनाया गया है। हमारा संगठन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लगातार उठाता रहेगा। शिक्षक एवं कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा को लेकर एकजुट हैं और पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। जनपद मंत्री दीपक चौहान ने बताया कि आज का काला दिवस केवल विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कर्मचारियों की एकजुटता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से सामने रखने का माध्यम है। एनपीस एवं यूपीएस की प्रतियां जलाकर हमने अपनी मांग को स्पष्ट रूप से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों का आभार। संगठन आगे भी पूरी मजबूती के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखेगा ।





More Stories
रुड़की भंगेड़ी गांव में बेशकीमती जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, कमिश्नरी कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दिन के उजाले में गड़े पिलर
सालियर में बराक- आह का भव्य उद्घाटन, बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि, छात्र छात्राओं को मिलेगी विशेष छूट।
रुड़की में ऊर्जा निगम की बिजली चोरी पर शिकंजा ,मोहनपुरा, तांसीपुर व हथियाथल में बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन।