आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की के स्थानीय पॉलिटेक्निक खेल मैदान पर आयोजित ‘विधायक चैंपियंस ट्रॉफी’ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और विशिष्ट अतिथि रुड़की की ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुमन दत्ताल कोटियाल ने की।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक खिलाड़ियों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे मैदान का माहौल उत्साह से भर गया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विधायक चैंपियंस ट्रॉफी’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एव स्थानीय स्तर पर छुपी खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है।मंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को नीचे से उठाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल तक पहुँचाने का एक सफल प्रयास है। खिलाड़ी हमेशा खेल भावना के साथ मैदान में उतरें, क्योंकि अनुशासित और निडर प्रदर्शन ही अंततः सबसे बड़ी उपलब्धि बनता है।” कार्यक्रम में
विशिष्ट अतिथि और ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने कहा कि 21वीं सदी का यह दौर भारत में खेलों के स्वर्णिम युग के रूप में पहचाना जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार की खेल नीतियों की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ और विधायक चैंपियंस ट्रॉफी जैसे आयोजन यह दर्शाते हैं कि राज्य सरकार जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जमीनी स्तर तक खेल संस्कृति को मजबूत कर रही है।
लुबना राव ने कहा कि वे ऐसे आयोजनों में विशेष रूप से इसलिए शामिल होती हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की युवा बेटियाँ और महिलाएँ सामाजिक रूढ़िवादिता और पुरानी मान्यताओं को तोड़कर बाहर आ सकें और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करें।BDO सुमन कोटियाल
कार्यक्रम की अध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी सुमन दत्ताल कोटियाल ने प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री और ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ब्लॉक प्रमुख लुबना राव की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे केवल अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन ही नहीं करतीं, बल्कि हर आयोजन में सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराकर समाज में महिलाओं को लेकर बनी पुरानी भ्रांतियों और मान्यताओं पर करारा प्रहार भी करती हैं। उनकी यह पहल क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार खेल अवसंरचना और स्थानीय प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की तरफ आकर्षित करने का काम कर रही है। ‘विधायक चैंपियंस ट्रॉफी’ जैसी प्रतियोगिताएँ राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन आधारशिला साबित हो रही हैं। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी अनिल कोहली ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस दौरान सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाएं और शिक्षक भी मौजूद रहे





More Stories
सिविल लाइन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में पाँच दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य समापन,नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, 2701 मेधावियों को सौंपी डिग्रियाँ, देश सेवा और नवाचार का दिया संदेश।
रुड़की सिविल अस्पताल के गेट पर निजी हॉस्पिटल के कंपाउंडर पर ताबड़तोड़ हमला, लाठी-डंडों से पीटा, CCTV से खुलेगा घटना का राज़।