Jan Mudde

No.1 news portal of India

आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह को लेकर छात्रों में भारी उत्साह,2701 छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्री,अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह 2026 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का आयोजन 19 और 20 सितंबर को किया जाएगा। आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्थान के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 और 20 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय समारोह में उत्सव मनाया जाएगा। इस बार दीक्षांत समारोह में कुल 2701 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। पहले दिन स्नातक यानी यूजी विद्यार्थियों के लिए समारोह होगा जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित कुमार डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे साथ ही जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ऑफ इंडिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं दूसरे दिन स्नातकोत्तर और पीएचडी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिन हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह को संबोधित करेंगे। प्रो. के.के. पंत ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान एक प्रचार वीडियो भी लॉन्च किया गया जिसमें संस्थान की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलताओं को दर्शाया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369