Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर शरीफ उर्स, कव्वाली के सुरों से रूहानी हुई महफ़िल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पुलिस अधिकारियों और समाजसेवियों को किया सम्मानित।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​कलियर हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान कलियर शरीफ में जहां आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है, वहीं मेला क्षेत्र में लगे विभिन्न पंडालों में कव्वाली और नातिया कलाम की महफ़िलें पूरे शबाब पर हैं। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ की ओर से विशाल पंडाल एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
अनीस गौड़ द्वारा लगाए गए पंडाल में देश के नामचीन कव्वालों ने अपनी जादुई आवाज में एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरी रात पंडाल में “या साबिर” और अकीदत के तराने गूंजते रहे। इस अवसर पर जायरीनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण के लिए चिकित्सा शिविर भी संचालित रहा।
​उर्स मेले को शांतिपूर्ण व सुचारू रूप से संपन्न कराने में जुटी पुलिस टीम और समाजसेवियों को प्रोत्साहन देने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ और कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी को मोमेंटो (स्मृति चिह्न) और शॉल ओढ़ाकर जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहाक़ी
​”कलियर शरीफ में हमारा यह पंडाल और सेवा शिविर लंबे समय से लगातार आयोजित होता आ रहा है। साबिर पाक का आस्ताना वह मुकद्दस दरगाह है, जहां बिना किसी भेदभाव के हर मज़हब के लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं। साबिर साहब के दर पर आने वाले हर अकीदतमंद की दुआ कबूल होती है और यहां से कोई भी इंसान खाली हाथ वापस नहीं लौटता। वहीं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देते हुए बताया कि जायरीनों की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन ने कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा क़ी मेला क्षेत्र की भारी भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस तरह बनाए गए हैं कि दूर-दराज से आने वाले किसी भी जायरीन को किसी किस्म की असुविधा का सामना ना करना पड़े।इस भव्य आयोजन और सम्मान समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी, भाजपा नेता राव काले खां, रहीमपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हसीब आलम, डॉ. अताउर्रहमान, हाजी नौशाद, एहतेशाम, उत्तराखंड राज्य हज कमेटी की सदस्य तरन्नुम खान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369