आरिफ नियाज़ी।
रुड़की नगर निगम हॉल में ‘अंजुमन इरतिक़ा-ए-अदब’ संस्था द्वारा एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो (स्मृति चिह्न) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक अरबी मदरसों से आए हाफ़िज़-ए-क़ुरआन बच्चों की भी पूरे एहतराम के साथ दस्तारबंदी (पगड़ी पहनाकर सम्मान) की गई। संस्था के अध्यक्ष एस. एस. हक़ के कुशल नेतृत्व और बेहतर प्रबंधन के कारण पूरा कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सलीम खान ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा क़ी अंजुमन जो कार्य कर रही है, वह क़ाबिल-ए-तारीफ़ है।
इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलता है।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव आफ़ाक़ अली ने कहा कि आज मुस्लिम समाज के बच्चे दीनी (धार्मिक) तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी हासिल कर रहे हैं, ताकि वे देश और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि आज बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं।
प्रमुख समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता ए. आर. खान ने शिक्षा के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा क़ी
”मुस्लिम समाज में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा देने और निखारने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा क़ी किसी भी कौम या समाज की प्रगति केवल शिक्षा से ही संभव है, बिना शिक्षा के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता।कार्यक्रम में अंजुमन के अध्यक्ष एस. एस. हक़ ने बताया कि उनकी संस्था लंबे समय से प्रतिभावान बच्चों का उत्साहवर्धन करती आ रही है और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा।लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा क़ी
परिवार की एक पढ़ी-लिखी लड़की तीन परिवारों को शिक्षित और संस्कारित करती है।इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों में पढ़ाई के प्रति एक नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना पैदा होती है।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आरिफ नियाज़ी का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान किसान नेता फ़ख़रे आलम, मुफ़्ती सलीम, अब्दुल रज़्ज़ाक़, सलीम अहमद, मोहम्मद इमरान, शानूर रहमान, कोषाध्यक्ष शाहनवाज़ त्यागी, मुखिया त्यागी, संमून अहमद, इरफ़ान, रामपुर सभासद मोहम्मद अख़लाक़, नसीम मास्टर, पार्षद ताहिर, जावेद फेंसी, पूर्व पार्षद मोहसिन, उस्मान खा उर्फ़ चाँद, महमूद कनफेक्षनर,आदि मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम का संचालन सिकंदर हयात गड़बड़ द्वारा किया गया।
सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी विचार व्यक्त किए और सम्मानित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।





More Stories
झबरेड़ा में S.I.R. प्रक्रिया पर घमासान, विधायक वीरेंद्र जाती का बी जे पी पर षड्यंत्र का आरोप, फर्जी आपत्तियों को बताया ‘लोकतंत्र की हत्या।
AWN Foundation की ओर से नात-ए-पाक प्रतियोगिता का आयोजन, 40 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा।
पिरान कलियर से लौट रहे युवकों की बाइकों में जोरदार टक्कर , 3 की मौक़े पर *मौत,एक की हालत गंभीर, अस्पताल में मचा कोहराम।