Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में S.I.R. प्रक्रिया पर घमासान, विधायक वीरेंद्र जाती का बी जे पी पर षड्यंत्र का आरोप, फर्जी आपत्तियों को बताया ‘लोकतंत्र की हत्या।

Spread the love

​आरिफ नियाज़ी।
​झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट के संशोधन एवं एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक पारा गर्म हो गया है। स्थानीय विधायक वीरेंद्र जाती ने भारतीय जनता पार्टी और उसके स्थानीय नेताओं पर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बड़े पैमाने पर फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया है।​सढोली स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि भाजपा के लोगों ने मतदाता सूची से वैध वोट काटने के उद्देश्य से फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल किया है।
​ विधायक का दावा है कि सैकड़ों ऐसे लोगों के नाम से आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिन्हें इस बात की भनक तक नहीं है कि उनके नाम से कोई आवेदन किया गया है।विधायक ने एक चौंकाने वाला उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि एक ऐसे व्यक्ति के नाम से हस्ताक्षर करवाकर आपत्ति दर्ज की गई है, जिसका एक हाथ ही नहीं है और जो शारीरिक रूप से हस्ताक्षर करने में पूरी तरह असमर्थ है।उन्होंने कहा क़ी
​”यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास है। विधायक ने कहा क़ी तय साजिश के तहत फॉर्म-7 का प्रारूप तैयार कर आम जनता के मताधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही हैं।
​मामले में नया मोड़ तब आया जब विधायक ने खुलासा किया कि भाजपा से जुड़े 53 बूथ लेवल एजेंटों (BLA) ने स्वयं आगे आकर शपथ पत्र दिए हैं। इन BLA ने लिखित रूप में स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी मतदाता के खिलाफ कोई आपत्ति या फॉर्म-7 दर्ज नहीं कराया है।इन सभी 53 शपथ पत्रों की प्रतियां प्रशासनिक अधिकारियों और एस.आई.आर. प्रक्रिया से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई है विधायक ने इन BLA की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक दबाव में ना आकर लोकतंत्र के सम्मान की रक्षा की है।
​​विधायक वीरेंद्र जाती ने निष्पक्षता से काम न करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी क़ी
सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों को अपनी सेवाएं लंबी अवधि तक देनी होती हैं। किसी भी राजनीतिक दबाव में आकर गलत काम न करें, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। वीरेंद्र जात्ति ने चेतावनी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में घर-घर जाकर निगरानी कर रहे हैं और झबरेड़ा क्षेत्र के एक भी वैध मतदाता का नाम कटने नहीं दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369