Jan Mudde

No.1 news portal of India

AWN Foundation की ओर से नात-ए-पाक प्रतियोगिता का आयोजन, 40 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। माह-ए-रबीउल अव्वल के मुबारक महीने के अवसर पर AWN Foundation की ओर से नगर निगम हॉल, रुड़की में भव्य नात-ए-पाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं मदरसों से आए लगभग 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश की। उनकी आवाज़ में मोहब्बत, अकीदत और अदब की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की हौसला-अफ़ज़ाई की और उनकी प्रस्तुतियों को खूब सराहा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शान-ए-मुस्तफ़ा, द्वितीय स्थान मिर्ज़ा सलीम तथा तृतीय स्थान नदीम अख़्तर ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनकी हौसला-अफ़ज़ाई की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ सुरजीत सिंह, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, प्रमुख समाजसेवी हाजी मुस्तकीम,सेंट मार्क्स एकेडमी के डायरेक्टर कुंवर जावेद इक़बाल, मुफ़्ती सलीम, मौलाना अरशद कासमी, मौलाना अज़हर, मौलाना अब्दुल्ला नफीस र रायपुर, मौलाना मुसर्रत, मौलाना शहज़ाद, मौलाना सत्तार, समेत शहर के अनेक गणमान्य एवं मौज्ज़िज़ हज़रात मौजूद रहे।
AWN Foundation के सेक्रेटरी कुँवर शाहिद ने बताया कि माह-ए-रबीउल अव्वल के मुबारक महीने के अवसर पर संस्था की ओर से हर वर्ष विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी सिलसिले में इस वर्ष का पहला कार्यक्रम नात-ए-पाक प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मक़सद केवल बच्चों के बीच मुकाबला कराना नहीं, बल्कि छोटी उम्र से ही बच्चों के दिलों में मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ पैदा करना है। जब बच्चे नात-ए-पाक पढ़ते हैं और अपनी ज़बान से सरकार-ए-दो-आलम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की शान में कलाम पेश करते हैं, तो उनके दिलों में अदब, मोहब्बत और अकीदत की भावना और मजबूत होती है।

आरिफ नियाज़ी ने कहा कि संस्था की कोशिश है कि इन बच्चों की आवाज़ के ज़रिए मोहब्बत-ए-रसूल ﷺ का पैग़ाम हर तरफ़ पहुँचे और हमारी फ़िज़ाओं में मोहब्बत व अकीदत की सदाएँ गूंजती रहें। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी काम करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आसिफ अली उर्फ़ हैदर, आरिफ अली, बिलाल खान, गुड्डू साबरी, इनाम साबिर, संस्था के पैट्रन अमजद उस्मानी एवं आरिफ नियाज़ी का विशेष योगदान रहा। इनके अलावा शहर के अनेक मौज्ज़िज़ हज़रात, समाजसेवी, शिक्षाविद्, अभिभावक एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मदरसों एवं शैक्षणिक संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने पूरे अदब और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।

AWN Foundation की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों, मदरसों एवं शैक्षणिक संस्थानों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369