Jan Mudde

No.1 news portal of India

पिरान कलियर से लौट रहे युवकों की बाइकों में जोरदार टक्कर , 3 की मौक़े पर *मौत,एक की हालत गंभीर, अस्पताल में मचा कोहराम।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र से लौट रहे युवाओं के साथ एक दुखद और भयानक सड़क हादसा सामने आया है। तीन मोटरसाइकिलों की आपस में हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
​इस ​भीषण दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि
​गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय आदित्य चंद्रा (पुत्र सुरेन्द्र चंद्रा, निवासी खंजरपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (AIIMS) के लिए रेफर कर दिया है।मृतको की पहचान
अयान 18 वर्ष पुत्र शहज़ाद निवासी बिझोली,
राजू 24 वर्ष पुत्र कदम सिंह निवासी रहमतपुर, और राजीव 18 वर्ष पुत्र मोल्हड़ सिंह रहमतपुर के रूप में हुई हैं जबकि
आदित्य चंद्रा 24 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र चंद्रा निवासी खंजरपुर गंभीर रूप से घायल हैं जिसे ऐम्स रैफर किया गया हैं।
हालांकि ​सड़क हादसे की खबर जैसे ही चारों युवकों के परिजनों तक पहुंची तों सिविल अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। अपने परिजनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
​मौक़े पर पहुंची ​सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभाला और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369