Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के बेल्डा  और केल्हनपुर गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 20 बिजली चोर पकडे।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के बेल्डा  और केल्हनपुर गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। ऊर्जा निगम और देहरादून से पहुंची विजिलेन्स टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ जमकर अभियान चलाया जिसमें बेल्डा गांव में 12 और केलहनपुर गांव में 8 बिजली चोरों को  विजिलेन्स ने पकड़ा है। विजिलेंस और ऊर्जा निगम की छापेमारी से दोनों गांव में दिनभर हड़कम्प मचा रहा।इस दौरान ग्रामीण खुलेआम केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे हालांकि ग्रामीणों की विजिलेन्स टीम के सामने एक नहीं चली  और अधिकारियो ने चोरी के केबल तत्काल कब्ज़े में ले लिए।ऊर्जा निगम की  काफी सख़्ती  के बावजूद भी ग्रामीण बिजली चोरी से बाज नहीं आ रहे हैं यही कारण है कि देहरादून से विजिलेंस टीम बार-बार रुड़की और आसपास के क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है। आज दोपहर के समय ऊर्जा निगम की सहायक अभियंता अनिता सैनी जे ई राहुल गिरी और विजिलेंस टीम के सहायक अभियंता विकास सिंह अनिल कुमार,अवर अभियंता, अवर अभियंता अनिता काला,सपना रावत और इंस्पेक्टर मारुत साह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369