आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही रुड़की के प्रतिष्ठित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में जश्न का माहौल छा गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा और कड़े परिश्रम के दम पर शानदार अंक प्राप्त कर ना केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। शगुन चौधरी ने 98.2% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।विद्यालय की टॉपर शगुन चौधरी ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की “नियमित पढ़ाई और खुद पर भरोसे ने मुझे यहाँ तक पहुँचाया है। मेरी इस सफलता के पीछे मेरे माता-पिता और गुरुजनों का मार्गदर्शन है।”
वहीं, 94.2% अंक प्राप्त करने वाली माही मदान ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए बताया कि उनका सपना एक न्यूज़ एंकर बनना है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए प्रतिदिन अनुशासन के साथ की गई पढ़ाई को श्रेय दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश देवरानी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विशेष रूप से टॉपर शगुन चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय का लक्ष्य हर विद्यार्थी के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।
अभिभावकों ने भी स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। परिणाम घोषित होने के बाद पूरे स्कूल परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा।
छात्र/छात्रा का नाम प्राप्त अंक इस प्रकार हैं।
शगुन चौधरी (टॉपर) 98.2%
न्यासा करचवाल 97.8%
इपशिका चंदेल 97.2%
संस्क्रुति पटनायक 96%
ख्याति 95.8%
माही मदान 94.2%
आर्यन चौधरी 94%
यहवी गर्ग 93.2%
अनुग्रह निगम 92.8%





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।