आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के नगला इमरती गांव स्थित गौतम फार्म हाउस में जिला पंचायत द्वारा आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप लेने जा रहा है। इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं और क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनपद भर के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिससे आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सकेगा। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
जिला पंचायत डाक बंगले में अपने समर्थकों के साथ आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार अब योजनाओं को कागजों तक सीमित रखने के बजाय सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाकर समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की इसी जनहितैषी सोच का सशक्त उदाहरण है।
किरण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने कहा कीयह कार्यक्रम न केवल प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करेगा, बल्कि उत्तराखंड सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और जनकल्याणकारी कार्यशैली को भी मजबूती प्रदान करेगा।





More Stories
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बड़ा संकल्प,जब तक धामी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटूँगा, घर की दहलीज़ त्याग दी।
इमलीखेड़ा कौशिक पब्लिक स्कूल में ‘लोकसंग्राम’ युवा संसद का समापन,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्रों को बताया देश का भविष्य।