आरिफ नियाज़ी
होली पर्व के मद्देनज़र भगवानपुर स्थित पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने सभी उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का त्यौहार है, जो देश की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
एसडीएम ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करना है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं। उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।
मंगलौर सी ओ दिपेन्द्र चौधरी ने भी स्पष्ट किया कि होली के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सभी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अंत में प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे रंगों के इस पावन पर्व को मर्यादा, संयम और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाएं, ताकि त्योहार की खुशियां हर घर तक सुरक्षित और सुखद रूप में पहुंचे।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान, एस एस आई अंकुर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।