आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ज़िला पूर्ती अधिकारी मुकेश पाल इन दिनों लगातार सक्रिय निरीक्षण अभियान चला रहे हैं। वे गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
इसी क्रम में आज जिला पूर्ति अधिकारी अपनी टीम के साथ नारसन के शेरपुर खेलमऊ गांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राशन की दुकान तो खुली हुई थी, लेकिन वहां अनिवार्य रूप से लगाए जाने वाले साइन बोर्ड और स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन डीलर योगेश शर्मा को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन दुकान पर सभी आवश्यक सूचनाएं—जैसे उपलब्ध खाद्यान्न का विवरण, मूल्य सूची एवं वितरण से संबंधित जानकारी—स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कमी पाई गई तो संबंधित डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा और तोहिनाथ शर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक राशन सामग्री पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।