आरिफ नियाज़ी
रूड़की आई आई टी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दीक्षांत ने कहा की इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में 1267 स्नातक, 847 स्नातकोत्तर एवं 500 पीएचडी सहित कुल 2,614 उपाधियाँ प्रदान की गईं है जो एक सराहनीय उपलब्धि है।
जितेंद्र सिंह ने कहा की देश भर में 1.7 लाख स्टार्टअप्स में से लगभग 240 स्टार्टअप्स के साथ, आईआईटी रुड़की भारत के स्टार्टअप आंदोलन में एक बड़ा योगदान दे रहा है। आपके नौ उत्कृष्टता केंद्र, आपदा जोखिम, लचीलापन एवं स्थिरता के क्षेत्र में आपका अग्रणी कार्य, एवं वाइब्रेंट विलेज जैसी पहलों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के साथ आपकी गहरी भागीदारी आपको एक शैक्षणिक संस्थान का सच्चा आदर्श बनाती है। हिमालय में स्थित होने के कारण, आपकी भूमिका ना केवल आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण है इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री का आई आई टी प्रबंधन द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह में 1,267 स्नातक, 847 स्नातकोत्तर एवं 500 पीएचडी सहित कुल 2,614 उपाधियाँ प्रदान की गईं।
प्रो. डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी, आईएएस सेवानिवृत् पूर्व अध्यक्ष एनसीवीईटी, भारत सरकार, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव पंजाब, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अभिशासक परिषद के अध्यक्ष डॉ. बीवीआर मोहन रेड्डी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव, पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम के दूसरे सत्र के दौरान हुए पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, निदेशक के.के.पंत, आईआईटी रुड़की ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें संस्थान की उत्कृष्ट उपलब्धियों और दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाया गया।
स्नातक छात्रों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए, वंश सैनी को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यूजी छात्रों में हार्दिक साहनी को उनके उत्कृष्ट सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
स्नातक वर्ग में शामिल हैं:
स्नातक छात्र – 1267
• प्रौद्योगिकी स्नातक – 1094
• एकीकृत विज्ञान स्नातकोत्तर – 75
• एकीकृत प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर – 53
• वास्तुकला स्नातक – 36
• विज्ञान स्नातक – 09
स्नातकोत्तर छात्र – 847
• प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर – 536
• विज्ञान में स्नातकोत्तर – 159
• व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर – 80
• व्यवसाय प्रशासन में कार्यकारी स्नातकोत्तर – 27
• डिज़ाइन में स्नातकोत्तर (औद्योगिक डिज़ाइन) – 19
• शहरी एवं ग्रामीण नियोजन में स्नातकोत्तर – 13
• वास्तुकला में स्नातकोत्तर – 12
• पेयजल एवं स्वच्छता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा – 01
डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी के छात्र – 500
• डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी – 496
• डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (संयुक्त उपाधि) – 01
• डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (दोहरी उपाधि (एम.टेक. + पीएच.डी.) कार्यक्रम) – 02
• डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (संयुक्त उपाधि व दोहरी उपाधि (एम.टेक. + पीएच.डी.) कार्यक्रम) – 01
आईआईटी रुड़की के सभी कार्यक्रमों में महिला स्नातकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। यह उल्लेखनीय है कि संस्थान के डॉक्टरेट कार्यक्रमों में शोध एवं डॉक्टरेट अध्ययन में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष कुल 178 महिला शोधार्थी स्नातक हुईं, जबकि 2024 में यह संख्या 146 और 2023 में 57 थी।
कुल मिलाकर, 2025 के स्नातक वर्ग में 23% महिला प्रतिनिधित्व संस्थान के लैंगिक विविधता एवं समावेशिता पर केंद्रित होने को दर्शाता है। प्रो. कलसी ने उनसे निरंतर सीखने, सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “आप केवल उपाधि प्राप्त नहीं कर रहे हैं – आपको एक ज़िम्मेदारी विरासत में प्राप्त हो रही है। विनम्रता, उद्देश्य व साहस के साथ आईआईटी रुड़की की विरासत को आगे बढ़ाएँ।” उन्होंने, छात्रों एवं उनके परिवारों को बधाई देते हुए, उन्हें भारत के साझा राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित भारत@2047 की याद दिलाई और उनसे एक मजबूत, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत को आकार देने में चरित्र, जिज्ञासा व करुणा के साथ नेतृत्व करने का आह्वान किया।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी