आरिफ नियाज़ी।
कलियर पवित्र हज यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच हज यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। ईंधन की कीमतों में आए उछाल के कारण ‘हज कमेटी ऑफ इंडिया’ ने हवाई किराए में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
प्रत्येक चयनित हज यात्री को अब 10 हज़ार रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे इसका सबसे बड़ा कारण विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमतों में वैश्विक स्तर पर हुई बढ़ोत्तरी को इसका मुख्य कारण बताया गया है।यह राशि 15 मई 2026 तक जमा करना अनिवार्य है।
उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान के अनुसार यात्री स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में भुगतान कर सकते है।इतना ही नहीं हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट या ‘हज सुविधा’ ऐप के जरिए ऑनलाइन ई-पेमेंट भी किया जा सकता है। हज प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा (15 मई) के भीतर अतिरिक्त राशि जमा नहीं की गई, तो संबंधित यात्री की हज यात्रा प्रभावित हो सकती है। सभी चयनित आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी औपचारिकताएं पूरी कर लें।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।