आरिफ नियाज़ी
रूड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने आज अपने कैंप कार्यालय पर दर्जनों महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शहर की जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिलेगी मौसम खराब होने से सड़के और नालों पर गहरा प्रभाव पड़ा है जिसके लिए वह लगातार नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल भराव की स्थिति पर वह गंभीरता से नजर रखें उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर रुड़की शहर में हो रहे जल भराव की स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार शहर शहर और गांव-गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है सरकार बाढ़ क्षेत्र पर खास नजर रख रही है रुड़की विधानसभा के जो भी ऐसे गांव या इलाके हैं जहां पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है और वहां पर परेशानी हो रही है
ऐसे स्थानो पर अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि धामी सरकार प्रदेश के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। इस देश और प्रदेश का विकास केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है। जबकि कांग्रेस जुमले बाज़ पार्टी है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी