आरिफ नियाज़ी
रूड़की की पुरानी तहसील मस्जिद सिद्दीकीया के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है लगातार आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी देकर डराने का काम कर रहे हैं। गौरतलब है की बीती दो सितम्बर को पुरानी तहसील स्थित मस्जिद सिद्दीकीया के हिसाब को लेकर मस्जिद कमेटी को हिसाब के लिए बुलाया गया था इसी दौरान मामूली बात पर दो पक्ष आमने सामने आ गए आरोप है की कुर्बान पक्ष ने हिसाब ना देकर वह मारपीट पर उतारू हो गया और गाली गलौच करने लगा
जब युसूफ पक्ष द्वारा इस गाली गलोच का विरोध किया गया तो कुर्बान ने अपने लड़को और अपने समर्थको को बुलाकर लाठी डंडो और धारदार हथियार से ज़ोरदार हमला करा दिया जिससे मौक़े पर अफरातफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा की यूनुस पुत्र युसूफ, सुहैल पुत्र सलीम, शमीम पुत्र अकबर और शफ़क्कत द्वारा लाठी डंडो से ज़ोरदार हमला किया गया जिसमें उस्मान पुत्र फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया उसकी दोनों टांग पर गंभीर चोट लगी है
जबकि फरमान पुत्र फुरकान और फुरकान भी घायल हुए है जिन्हे तुरंत ही रूड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ से उस्मान और फरमान को हायर सैंटर रेफर किया गया। इतना ही नहीं इस हमले में सात वर्षीय रशद पुत्र उस्मान भी घायल हुआ है।
दबंगो का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ आरोप है की उन्होंने घर की महिलाओं के साथ भी जमकर धक्का मुक्की की फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच तेज़ कर दी है फिलहाल पुलिस मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी