Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के हज यात्रियों को दी गई विदाई, हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने की मुलाक़ात।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के बीच जबरदस्त उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला । इस साल उत्तराखंड से बड़ी संख्या में हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए देर रात रवाना हुए । इस मौके पर हज यात्रियों का हौसला बढ़ाने और उन्हें विदा करने के लिए उत्तराखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद और पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद एयरपोर्ट पहुंचे।
​हज कमेटी के चेयरमैन और विधायक ने सभी यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए उनसे एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि “जब आप पवित्र सरजमीं पर कदम रखें, तो अपने सूबे और मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए खास दुआ करें।” उन्होंने जोर दिया कि हमारे देश की खूबसूरती यहाँ का आपसी भाईचारा और सौहार्द है, जो हमेशा कायम रहना चाहिए।
​हज यात्रियों से खतीब अहमद और विधायक फुरकान ने अपील करते हुए कहा की इस मुल्क की तरक्की और खुशहाली के साथ साथ पूरी दुनिया में शांति हो इसके लिए दुआएं करें।
​ उत्तराखंड के हज यात्रियों का जत्था आज दिल्ली से रवाना हुआ। एयरपोर्ट पर उस समय का नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिला जब चारों तरफ ‘लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक’ की सदाएं गूंजती रहीं। हज यात्रियों से मुलाकात करने पहुंचे हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने सभी हज यात्रियों का फूल-मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।
इस दौरान यात्रियों से देश में अमन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। उत्तराखंड के यात्रियों में अपनी धार्मिक यात्रा को लेकर भारी जोश दिखा।
​​दिल्ली एयरपोर्ट पर आज एक अलग ही नूरानी मंजर था। उत्तराखंड से हज पर जा रहे यात्रियों के चेहरों पर खुशी और आंखों में इबादत की चमक साफ देखी जा सकती थी।
अध्यक्ष हज कमेटी खतीब अहमद ,​विधायक फुरकान अहमद ने भी यात्रियों को गले लगाकर विदा किया और कहा कि यह यात्रा ना केवल व्यक्तिगत इबादत है, बल्कि मानवता और शांति का संदेश फैलाने का एक जरिया भी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369