आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के बिजौली गांव स्थित राजकीय उच्चतर मांध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा समर कैंप के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अपनी मेहनत के दम पर अपने परिवार और अपने स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं यही कारण है कि आज सरकारी स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा कठिन नहीं होती है जब उस भाषा पर छात्र की कमांड हो जाती है तो वह भाषा भी आसान लगने लगती है।उन्होंने कहा कि स्कूलों में जहां गणित ,विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है वहीं संस्कृत भी बेहद जरूरी है संस्कृत को किसी भी सूरत में नजर अंदाज नहीं किया जा सकता आज संस्कृत हमारे देश की पहचान बन चुकी है।और देश भी इस भाषा को सीखने के लिए बेहद आतुर हैं इसलिए बच्चे अभी से संस्कृत भाषा को पढ़ने के लिए मेहनत करें।इस दौरान छोटे छोटे बच्चों द्वारा संस्कृत में पढ़ना शुरू किया तो सभी उपस्थित अध्यापकों ने ताली बजा कर उनका हौंसला अफजाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों के प्रार्थना और समूह गान से हुआ जिसमें स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों के अभिभावकों से भी सभी गतिविधियों को संस्कृत में प्रतिभाग करने के लिए कहा गया था। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने सभी छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद देते हुए आह्वान किया कि छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत से पढ़ाई पर ध्यान देना है छुट्टी में भी घर पर खेलों के साथ साथ पढ़ाई पर ध्यान देना है आज के यही बच्चे कल का इस देश के भविष्य है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं उन्हें भी स्कूल लाने का प्रयास करें।इस मौके पर डायट की प्रवक्ता श्रीमती संदेश चौधरी ने कहा कि इस तरह के कैंप से बच्चों में कुछ सीखने की जागृति आती है आज स्कूल में छोटे छोटे बच्चे भी संस्कृत बोल रहे हैं यही इस स्कूल की बड़ी उपलब्धि है उन्होंने इसके लिए स्कूल के बच्चों के साथ साथ समस्त स्टाफ की काफी सराहना भी की।इस मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यक अशोक पाल सिंह द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद और संदेश चौधरी का बुके देकर जोरदार स्वागत किया।उन्होंने समर कैंप की सात दिवसीय सभी गतिविधियों एवं अन्य क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि उनके स्कूल के बच्चे कड़ी मेहनत कर इस देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय लगातार बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रहा है जिसके लिए वह यहां के स्टाफ को बधाई देना चाहते हैं।इस मौके पर भोजन माता ने भी अपने पसंद के गीत सुनाए जिसपर बच्चों और शिक्षकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।इस मौके पर प्रधाना अध्यापक सुमन लता यादव,जोश कुमार,श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव,श्रीमती लता,श्रीमती सीमा, प्रधानाध्यापक अब्दुल समद, परवीन कुमार शर्मा,मनोज शर्मा,तरन्नुम,ललिता,पढ़ना अध्यापक श्रीमती तस्लीमा, बच्चों को संबोधित किया।सभी बच्चों ने समर कैंप का भरपूर लाभ उठाया। इस मौके सहायक अध्यापक रविन्द्र शर्मा ने प्रतिदिन की आख्या की विस्तार से जानकारी दी।





More Stories
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंद लोगों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में निकाली ढ़ोल नगाडो और डीजे के साथ विजय रथ यात्रा, तीन राज्यों में भाजपा की जीत से भारी उत्साह