आरिफ नियाज़ी।
रुड़की उत्तराखंड किसान मोर्चा के सैंकड़ों किसानों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एस डी एम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रुड़की तहसील के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।साथ ही बिजली विभाग पर भी किसानों का उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं इकबालपुर चीनी मील पर करोड़ों का भुगतान ना करने का आरोप भी लगाया।
तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित धरने की अध्यक्षता किसान नेता रविन्द्र त्यागी और संचालन दीपक पुंडीर ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा रहा है इकबालपुर शुगर मिल का बकाया भुगतान 6 साल से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों से ब्याज वसूला जा रहा है। आरोप लगाया कि सरकार और पूंजीपतियों का गठजोड़ किसानों से लूट कर रहा है जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा रुड़की तहसील एवं अन्य तहसीलों में भ्रष्टाचार जोरों पर लगा। किसानों को लूटा जा रहा है और आधिकारियों ने आंखें बन्द कर रखी है नीचे से ऊपर तक किसानों का शोषण किया जा रहा रहा है। जिसको लेकर किसानों को एकजुट होकर बड़े आन्दोलन को तैयार होना पड़ेगा। वहीं उन्होंने कहा कि यूपी की तर्ज पर किसानों को बिजली मुफ्त दी जाए। धरने में चौधरी धर्मवीर,राव नवबहार, प्रधान,चौधरी सुरेंद्र नंबरदार, चौधरी महकार सिंह, मोहम्मद आजम,आकिल अहमद ,राजपाल सिंह,धर्मेंद्र सिंह, अब्दुल हसन,पवन त्यागी, सीताराम सैनी,वीरेन्द्र सैनी, अपिल हैनी,मोहम्मद जाफर, आशिक सैनी,सरवर अली, बिजेन्द्र सिंह,अकरम अली, राजकुमार,अनेश कुमार,सतबीर प्रधान,दुष्यन्त,अधीर, पवन कुमार,राव नवनहार,राव कामिल, आदि मौजूद रहे।





More Stories
देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहीं, सरकारें आती-जाती हैं, अल्लाह की हुकूमत हमेशा रहेगी-मदनी।
1081 हज हाजी अपने वतन लौटे, देश की अमन सलामती की मांगी दुआएं, हज कमेटी ने किया हाजियो का स्वागत।
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में मोहर्रम की सात तारीख को निकाले गए अलम, जगह जगह हुआ लंगर का अहतमाम।