आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में फर्जी अस्पतालों की अब खैर नहीं स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों ने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कई टीमों का गठन किया है जो गांव गांव से लेकर शहर तक खुलेआम चल रहे फर्जी अस्पतालों पर छापेमारी करेगी। इस टीम में एडिशनल सीएमओ के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे हरिद्वार जिले के सीएमओ आरके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार ऐसे अस्पतालों पर छापेमारी कर रही है जिनकी शिकायत बड़े पैमाने पर सामने आ रही है या फिर ऐसे अस्पताल जिनमें मरीजों की देखरेख ठीक तरह से नहीं होती है और लापरवाही बरती जाती है ऐसे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा यहां तक की उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराए जाएंगे।
गौरतलब है की रुड़की में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर निजी अस्पतालों पर छापेमारी में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी जिसके चलते डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अनिल सिंह ने ऐसे अस्पतालों पर 50 हजार के जुर्माने के साथ-साथ उन्हें नोटिस भी जारी किया था जिससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया था ऐसे अस्पतालों में मरीजों की जान से लगातार खिलवाड़ चल रहा है जिनके परिजनों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों को लगातार शिकायत की जा रही है। अब ऐसे अस्पतालों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है जल्द ही रुड़की और आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम छापेमारी करेगी उसी को लेकर विभागीय अधिकारी मंथन करने में जुटे हुए हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।