आरिफ नियाज़ी।
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने मंगलौर पहुंचकर एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास कराया है भड़ाना मंगलौर में अब घर घर में दस्तक दे चुके हैं यही कारण है कि आज तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।भड़ाना के नेतृत्व में मंगलौर गुड़ मंडी से पूरे कस्बे में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह बढ़ाना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई है।उन्होंने कहा कि हर भारतीय को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है ।करतार सिंह बढ़ाना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुड़ मंडी से मंगलौर तक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया।करतार सिंह बढ़ाना ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना की कार्यवाही से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया।
इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा व सफल अभियान है जिसके चलते हमारे देश के जवानों की जाने गई तो वही उन्होंने दुश्मन देश के भी छक्के छुड़ाने का काम किया है। इसी के चलते आज मंगलौर गुड़ मंडी से यह यात्रा निकाल कर देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे पहले देश है बाद में राजनीति और आज वह देश के लिए पूरी तरह से समर्पित है। इसी दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि 2027 में वह मंगलौर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर हज़ारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे।





More Stories
देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहीं, सरकारें आती-जाती हैं, अल्लाह की हुकूमत हमेशा रहेगी-मदनी।
1081 हज हाजी अपने वतन लौटे, देश की अमन सलामती की मांगी दुआएं, हज कमेटी ने किया हाजियो का स्वागत।
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में मोहर्रम की सात तारीख को निकाले गए अलम, जगह जगह हुआ लंगर का अहतमाम।