आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर में हर साल की तरह इस बार भी गोल्डन पैलेस में रहनुमा ए इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्रतिभावान हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी बच्चों को मोमेंटो,ट्रॉफी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंची भगवानपुर विधायक ममता राकेश और उनके बाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता सुबोध राकेश द्वारा छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर उनकी होंसला अफजाई की गई।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा उलमाए इकराम भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे थे।कार्यक्रम की कामयाबी से ट्रस्ट के लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली लड़कियों की संख्या काफी रही जिसमें सिकरौढा गांव की छात्राएं काफी अधिक थी जिन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर अपने गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है।ट्रस्ट के इस कार्यक्रम में पहुंची विधायक ममता राकेश ने कहा कि आज देश की बेटियों ने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। सोफिया कुरैशी का आज पूरी दुनिया में डंका बज रहा है इसलिए छात्र छात्राओं को और अधिक मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करने होंगे ताकि वह अपने परिवार अपने गांव और अपने देश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर कारी शमीम ने कहा कि आज लड़कियों का पढ़ाना बेहद आवश्यक हो चुका है जब लड़की पड़ती है तो तीन परिवारों को शिक्षित करती है ।इस्लाम में दीनी और दुनियावी तालीम पर भी अधिक जोर दिया गया है हर शख्स को अपने बच्चों को मजहबी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी दिलानी चाहिए।इस मौके पर सुबोध राकेश ने कहा कि ट्रस्ट का छात्र छात्राओं को सम्मनित करने का निर्णय बेहद सराहनीय है इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए। ट्रस्ट समाजसेवा के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि मुस्लिम बेटियों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी बेहतर कार्य किया है उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं जिसका वह लाभ उठा सकते है।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नारसन मैराज अहमद, सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम, राव शाहजेब,राव नवाब,राव आफाक,इंजीनियर मुदस्सिर हुसैन, मुफ्ती सरफराज अहमद,नगर पंचायत चेयरमैन गुलबहार,उस्मान प्रधान, कारी शहजाद आलम,मास्टर रिजवान अहमद,मास्टर कुर्बान अहमद,पूर्व सभासद मो अय्यूब,हाजी शमीम अहमद,हाजी शमशाद,मौलाना मुशर्रफ, मौलाना अब्दुल्लाह नफीस रायपुर, मुफ्ती अब्दुल वाहिद हकीमपुर,मौलाना रिज़वान,सिकरौढा से राव मोहम्मद इकबाल, मौलाना मोहम्मद मुशर्रफ,मोहम्मद तौफीक,और मोहम्मद सरफराज एडवोकेट , मो सूफियान,मौलाना आलिम,मुफ्ती जैनुल आबदीन ने भी अपने विचार कार्यक्रम में व्यक्त किए।





More Stories
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंद लोगों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में निकाली ढ़ोल नगाडो और डीजे के साथ विजय रथ यात्रा, तीन राज्यों में भाजपा की जीत से भारी उत्साह