Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के फिजियोकोर क्लिनिक पर बेहद कम रेट पर अब आधुनिक मशीनों से होगी फिजियोथेरेपी

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

अब रुड़की के लोगों को फिजियोथेरेपी कराने के लिए सहारनपुर ,मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि रुड़की शहर के दुर्गा चौक के पास फिजियोकोर क्लिनिक पर आधुनिक मशीनों से फिजियोथेरेपी की जाएगी। इस क्लिनिक पर फिजियोथेरेपी बड़े मुनासिब रेट पर तसल्ली बख्श तरीके से की जाएगी। फिजियोकोर क्लिनिक पर मशीनों को विदेशों से मंगाया गया है ताकि फिजिथैरेपी लेने वाले मरीजों को जल्द से जल्द बड़ी राहत मिल सके।शहर के जाने माने बड़े व्यापारी पंकज सिंगल की पुत्रवधु डॉ सौम्या अग्रवाल के फिजियोकोर क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी और बुद्धिजीव वर्ग के साथ साथ भाजपा के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी भी रही। इस मौके पर फिजियोथेरेपी की सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। डॉ सौम्या अग्रवाल ने बताया कि उनके क्लिनिक पर फिजिकल थैरेपी,हड्डियों,नसों और पूरे शरीर को आधुनिक मशीनों से बड़ी राहत प्रदान करेगी।उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि इसके लिए योगी सरकार द्वारा वह सम्मानित भी हो चुकी हैं।वह अपने इस कार्य में बेहद निपुण हैं किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी के लिए आसपास के लोगों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।इस मौके पर क्लिनिक के शुभारम्भ पर पंकज सिंगल द्वारा काफी बेहतर इंतजाम किए गए थे जहां शहर की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369