आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के टोडा एहतमाल गांव के ग्रामीणों को अब सरकारी सस्ते गल्ले के राशन के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि अब गांव में ही आसानी से यह राशन उपलब्ध हो जायेगा।आज टोडा एहतमाल गांव के कई सौ लोगों की उपस्थिति में राशन डीलर को निर्विरोध चुन लिया गया।इस मौके पर खंड विकास कार्यालय रुड़की का स्टाफ भी मौजूद रहा।राशन डीलर के चुनाव को लेकर गांव के लोगों में आज भारी उत्साह दिखाई दिया। सुबह सवेरे से ही लोग अपना सभी काम छोड़कर गांव में लगे पंडाल में पहुंचने लगे थे जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।इस मौके पर ग्राम प्रधान पति अब्दुल वाजिद ने बताया कि पिछले लंबे समय से राशन के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब मोहम्मद निसार को ग्रामीणों ने निर्विरोध राशन डीलर चुन लिया है जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।वहीं राशन डीलर निसार ने भी बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और किसी को कोई शिकायत का मौका भी नहीं देंगे।ईमानदारी के साथ राशन वितरित किया जाएगा।इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी कालू राम त्यागी,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विशाल चौहान,अजय नौटियाल, कु काजल,मोहम्मद नईम,ग्राम प्रधान इसराना पत्नी अब्दुल वाजिद मौजूद रहीं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।