आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के झाड़ियांनग्रट गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे एस डी एम अजय वीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है इसलिए सभी विभागों के कर्मचारी भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से हल करें इतना ही नहीं जनता के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लें।उन्होंने कहा कि आज भी कुछ गांव ऐसे हैं जहां विकास की अधिक आवश्यकता है शिक्षा,स्वास्थ्य सेवाएं हर गांव में पहले से अधिक बेहतर हुई हैं लेकिन अगर सभी विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वाहन करें तो जनता की आधी से अधिक परेशानी अपने आप ही दूर हो जाएगी उन्हें ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे।उप जिला अधिकारी ने कहा कि छोटे छोटे कार्यों के लिए भी कुछ लोग हर दिन ब्लॉक और तहसील के चक्कर लगाते रहते हैं जबकि उनका कार्य आसानी से हो सकता है।उन्होंने कहा कि तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझना होगा।सरकार जनता के द्वार प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम झाड़ियांन ग्रट में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा इसी के साथ ग्राम में सरकारी योजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए ग्राम में पंचायत घर का निर्माण किया जा रहा है जिसका उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह द्वारा मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई एवं कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्माण एजेंसी को आदेशित किया गया आज के इस कार्यक्रम में अनुपस्थित विभाग पेयजल विभाग विद्युत विभाग,सिंचाई विभाग लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से अनुपस्थित रहे जिनके खिलाफ अलग से स्पष्टीकरण की कार्रवाई एसडीएम के कार्यालय द्वारा की जा रही है।





More Stories
रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन हुआ सख्त,दुष्प्रचार और आरोप लगाने वालों पर ठोकेंगे मानहानि का दावा,शिक्षा संस्थान को बदनाम करने की साजिश-आर पी सिंह
लंढोरा में नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक, STF और पुलिस ने दबोची 18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप।
रहीमपुर में ‘नाले’ का कहर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, संक्रामक बीमारियों के साये में दहशत का माहौल।