आरिफ नियाज़ी।
फिरोजपुर उर्फ बुग्गावाला में अवैध रूप से 16 मई को ग्राम समाज की भूमि से काटे गए सैंकड़ों पेड़ो को l लेकर भगवानपुर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है।उप जिलाधिकारी भगवानपुर अजय वीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी संजय पुत्र महेंद्र सिंह और प्रधान पति संजीव के खिलाफ बुग्गावाला पुलिस थाने में तहरीर दी है। एस डी एम अजय वीर सिंह का कहना है कि तहसील प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है ग्राम समाज की पूरी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जायेगा। जल्द ही उक्त भूमि की पैमाईश भी कराई जाएगी।गौरतलब है कि
बुग्गावाला क्षेत्र में ग्राम समाज की लगभग चार सौ बीघा भूमि है जिस पर लोगों ने कब्जा कर रखा है हाल ही में संजय पुत्र महेंद्र सिंह द्वारा ग्राम समाज की भूमि से सौ से अधिक पॉपलर के पेड़ों पर आरी चला दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने प्रधान पति संजीव की संपूर्दगी में कटे पेड़ों को दिया था लेकिन आरोपी ने संजय ने सभी कटे पेड़ो को ठिकाने लगा दिया था अब तहसील प्रशासन ने बुग्गावाला पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर पुलिस कार्यवाही करने में जुट गई है।प्रशासन की इस कार्रवाई से आरोपियों में खड़कंप मचा हुआ है। वहीं एस डी एम अजय वीर सिंह का कहना है कि पुलिस को तहरीर दी गई है प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।