Jan Mudde

No.1 news portal of India

24 मई को उत्तराखंड आगमन पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी का होगा भव्य स्वागत : चौ नीरपाल

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

पनियाला रोड स्थित चौधरी अजय वर्मा के आवास पर रुड़की पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव गांव में अपनी टीम मजबूत कर रहा है।
चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी 24 मई को रूड़की आ रहे है, जहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सदस्यता अभियान को लेकर,पार्टी कार्यक्रमों को लेकर, संगठन विस्तार को लेकर दिशा निर्देश देंगे। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी पर चर्चा होगी।पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव उत्तराखंड में मजबूती से लड़ेगी।
रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
इस अवसर पर अजय वर्मा,प्रेम सिंह रावत, तिरस्पाल मलिक,बृजपाल तोमर,सुनील झबरेड़ी, भास्कर भट्ट,गौरव शर्मा, अभिलाष लांबा,आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369