आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर लालवाला खालसा निवासी पी आर डी जवान राजेंद्र कुमार पुत्र हरिराम का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर निधन हो गया जिससे उनके परिवार के साथ साथ युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही दर्जनों पी आर डी जवानों के साथ हल्का कमांडर केशव कटारिया के साथ उनके आवास पर पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी।राजेंद्र कुमार अपनी ड्यूटी के प्रति काफी गंभीर थे उन्हें जहां पर भी तैनात किया उन्होंने अपनी ड्यूटी को पूरी मुस्तैदी के साथ अंजाम दिया। जैसे ही उनके निधन की सूचना पी आर डी जवानों और जिला युवा कल्याण अधिकारी तक पहुंची तो उन्होंने गहरा शोक प्रकट किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पांडेय ने भगवानपुर पी आर डी के हल्का कमांडर केशव कटारिया को दस हजार की आर्थिक सहायता देकर उनके परिवार को देने के निर्देश दिए जिसके बाद केशव कटारिया कुछ पी आर डी जवानों के साथ मृतक पी आर डी जवान के परिवार में पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्हें फिलहाल दस हजार की आर्थिक सहायता की।दरअसल राजेंद्र कुमार की अचानक तबियत खराब होने पर देहरादून हॉस्पिटल रेफर किया गया था लेकिन उन्होंने देहरादून पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।फिलहाल जिला युवा कल्याण अधिकारी भी अपने समस्त स्टाफ के साथ उनके गांव में पहुंचे हैं जहां उन्होंने मृतक के परिवार को सांत्वना दी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।