आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिले में जिला सहकारी बैंक द्वारा साधन समिति सचिव परिषद के सैंकड़ों कर्मचारियों को कैडर फंड में 1.5 अंशदान राशि का भुगतान ना करने पर कर्मचारियों ने बैंक के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है।सभी समितियों के सचिव और समिति के सैंकड़ों कर्मचारी सहकारी बैंक के मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए और बैंक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।इस मौके पर सहकारी समिति के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि रजिस्ट्रार महोदय के आदेशानुसार सहकारी बैंक की जी एम कर्मचारियों का अंशदान खाते में जमा नहीं कर रहे हैं।जिसे लेकर सभी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के अधिकारी उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं देते तो आने वाले समय में सभी कर्मचारी आर पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हो जाएंगे।इस मौके पर सुरेश कुमार,मदन अहसान अली, ओमकार सिंह,भूमेश शर्मा,लक्ष्मी चंद पंत,प्रताप सिंह,सहकारी समिति के अध्यक्ष राजपाल सैनी,महामंत्री राहुल संयोजक सुखलाल सैनी,सदस्य तलवार सिंह,सदस्य मनोज सैनी और नंदन अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।