आरिफ नियाज़ी।
कलियर शरीफ हजरत साबिर साहब की दरगाह पर आए दो बच्चों के शव देर शाम पुलिस ने गंगनहर से बरामद कर लिए। गौरतलब है कि 13 साल का रियाज़ुद्दीन पुत्र खुर्शीद निवासी गांव कपूरपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर अपनी दादी शाहजहां के साथ पहली बार कलियर दरगाह पर जियारत करने के लिए आया था । बीती 11मई को वह अपनी दादी के साथ गंगनहर किनारे जैसे ही स्नान करने गया तो वह तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गया और वह गंगनहर पानी में लापता हो गया बुधवार की देर शाम उसका शव गंगनहर से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं मृतक के परिजन कानपुर से रुड़की पहुंच चुके हैं वहीं दूसरी तरफ 20वर्षीय जरगाम हुसैन पुत्र सगीर अहमद निवासी खलील गिरवी जिला शाहजहांपुर से अपनी बहन और जीजा के साथ कलियर शरीफ जियारत करने आया था जो नहाते समय गंगनहर की चपेट में आ गया था पुलिस ने उसका भी शव बुधवार की शाम को गंगनहर से बरामद किया है फिलहाल दोनों बच्चों के परिजन रुड़की पहुंच चुके हैं।फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम पर भेज दिए हैं।दोनो परिवार में कोहराम मचा है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।