आरिफ नियाज़ी
मंगलौर पीरपुरा गांव के पास एक वृद्ध को अपने पांच से रुपए उधार के मांगना उस समय भारी पड़ गया जब दबंगों ने उस पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया ।इस हमले में वृद्ध नूरहसन पुत्र यामीन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती नूरहासन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रैफर किया है। फिलहाल मंगलौर पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल नूरसहसन का आरोप है की उसके पांच सौ रुपए गांव के एक व्यक्ति पर उधार थे जिसके लिए वह सुबह शाम का वायदा कर रहा था आरोप है की देर शाम को जब वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था जैसे ही वह शहद फैक्टरी के पास पहुंचा तो उसे लगभग तीन लोगों ने घेर लिया और उस पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर किया है। फिलहाल 74वर्षीय नूरहसन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है मंगलौर पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।