आरिफ नियाज़ी
तमिलनाडु के रामनाथपुरम में आगामी 2 से 5 मार्च 2024 तक होने वाली 34 वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल टेनिसबाल क्रिकेट चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड की सीनियर पुरुष टीम आज तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई | भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण ने टीम के सभी खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर चैम्पियनशिप के लिए रवाना किया |
इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने का आह्वान किया | इस अवसर पर सौरभ भूषण शर्मा ने कहा की उत्तराखंड सरकार और केंद्र मोदी सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है सरकार खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है उत्तराखंड के खिलाड़ी भी अब देश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं शर्मा ने कहा की खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी ।
सौरभ भूषण शर्मा ने कहा की पढ़ाई के साथ साथ खिलाड़ी अपने खेल पर भी ध्यान दें ताकि वह प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।इस मौके पर टेनिसबाल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अमजद उस्मानी के अलावा शिमांत बिष्ट, भारत भूषण, प्रियांशु, सूरज रोड आदि ने भी टीम को शुभकामनाएं पेश की |
14 सदस्यीय टीम में वसीम अहमद ( कप्तान), मनीष सैनी, उमेश कुमार, मेजर अंसारी, तरंग गिरी, आशीष लिंबू, विपिन भण्डारी, गोकुल सिंह, हिमांशु, निखिल राणा, शहनूर, विकास कुमार, पप्पा राम, विनय व राजन कुमार शामिल हैं | बालेश्वर शर्मा कोच नियुक्त किये गए हैं |





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।