Jan Mudde

No.1 news portal of India

दरियापुर ग्राम प्रधान के परिवार पर लगा किसान की बेशकीमती भूमि कब्जाने का आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के दरियापुर ग्राम प्रधान परिवार पर एक किसान ने जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाया है इमली गांव निवासी किसान रणधीर पुत्र ओमप्रकाश का आरोप है की बड़ी दरियापुर गांव में उसकी कुछ कृषि भूमि है जिस पर दरियापुर ग्राम प्रधान के परिवार का कब्जा है।

हालांकि उसने बताया की उसकी कुछ भूमि रास्ते में आने से उस पर सड़क भी बनी है ।किसान का आरोप है की उसने हरिद्वार जिले के बड़े अधिकारियों के अलावा तहसील प्रशासन के सभी अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन सिवाए कोरे आश्वासन के कुछ नहीं मिला जिसके बाद उसने एक प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को भेजा जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को इस संबंध में उसका प्रार्थना पत्र भेजा।

रणधीर सैनी ने बताया की आज डीएम हरिद्वार के आदेश पर तहसील भगवानपुर से नायब तहसीलदार और चकबंदी विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी जिन्होंने भूमि की पैमाईश की है अब देखना यह है की उसकी भूमि कब तक प्रशासन उसे दिलाता है। वहीं किसान रणधीर सैनी का आरोप है कीअब तहसील प्रशासन की टीम से उसे आशा है की अब उसकी जमीन उसे मिल सकतीहै।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369