आरिफ नियाज़ी
रुड़की राज्य सभा सांसद द्वारा सिविल हॉस्पिटल में इंडियन आयल द्वारा सी एस आर पोषित दिव्यांग कौशल विकास केंद्र का राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी द्वारा शुभारंभ किया गया । इस मौके पर राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा की दिव्यांग अपने आपको असहाय या अपने आपको किसी पर बोझ ना समझें दिव्यांग भी अब अपना स्वय का रोजगार स्थापित कर सकते हैं मानव सेवा समाज दिव्यांगो के उत्थान के लिए बेहद गंभीर है और वह पूरे सेवाभाव से दिव्यांगो की सहायता कर रहा है।
उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार और मोदी सरकार ने दिव्यांगो को लेकर अनेक योजनाएं संचालित हैं दिव्यांग अब अपना खुद का रोजगार भी पा सकेंगे।इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा की मोदी सरकार दिव्यांगो की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है सरकार अब दिव्यांगो को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है मानव सेवा समाज भी दिव्यांगो की सेवा के लिए आगे आया है
जिसका समाज बेहद आभारी है।इस मौके पर मानव सेवा समाज के मुख्य अधिकारी आशीष गिरी ने कहा की यह कार्यक्रम दिव्यांग युवक युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मार्केट में बेचने का प्रयास किया जाएगा जिसके द्वारा सभी दिव्यांग घर बैठे स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे और उन्हे बेहतर रोजगार मिल सकेगा ।
उन्होंने कहा की प्रदेश और केंद्र सरकार दिव्यांग लोगों के लिए आए दिन नई नई योजनाएं चला रहीं है जिसकी जानकारी उन्हें प्रशिक्षण के दौरान दी जाएंगी। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं खिदमत वेल्फेयर फाउंडेशन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी दिव्यांग युवक युवतियों को मतदान जागरूकता अभियान से भी जोड़ा है इतना ही नहीं दिव्यांग लोगों के लिए सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को सदस्यता पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर जितेंद्र मुदलीयर, तनवीर, उमा, देव देवली, बीना, बीजेंद्र नेगी, शहनवाज़ एवं सभी दिव्यांग भाई बहन तथा कार्यकर्ता मोजूद रहे ।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।