Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या महाविद्यालय में क्रीडा प्रतियोगिता का धूमधाम से हुआ समापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या  महाविद्यालय की  क्रीडा प्रतियोगिता का समापन बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे  श्रीदेव सुमन   विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ.  एन .के जोशी  और  नगर निगम के नगर आयुक्त  विजयनाथ शुक्ला का भी  कॉलेज प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान  प्रबंध समिति के सचिव  सौरव भूषण शर्मा  ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रबंध समिति के कार्यकारिणी  सदस्य  योगेश कुमार सिंघल  भी  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन ,खेलों की प्रतीक मशाल, मार्च पास्ट और आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे की छठ बिखरने के साथ हुआ। कार्यक्रम को  खुशनुमा बनाने के लिए छात्राओं द्वारा प्रस्तुत योग नृत्य ,गढ़वाली नित्य तथा समकालीन समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। खेल प्रतिस्पर्धाओं की श्रृंखला में आज रस्साकशी का रोमांचक खेल भी खेला गया ।कार्यक्रम की सर्वाधिक प्रेरक और आकर्षण का केंद्र  ताइक्वांडो मार्शल आर्ट रही  जिसमें छात्राओं ने अपनी आंतरिक और शारीरिक ऊर्जा, शक्ति और समर्थ का अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की।

इस मौके पर प्रोफेसर डॉ  एन .के .जोशी ने कहा कि इस महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं  का चहुमुखी विकास हो रहा है उसे के लिए मैं यहां के प्रबंधतंत्र, प्राचार्य, अध्यापिकाओं और छात्राओं को बहुत  बधाई देता हूं। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न वोकेशनल तथा एड ऑन  कोर्सेज की सराहना की तथा उच्च शिक्षा में शोध कार्य की आवश्यकता और महत्व पर बल देते हुए कहा कि हमें छात्राओं को शोध कार्य के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए प्राचार्य डॉक्टर अनुपम गर्ग ने महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्य और उपलब्धियां का जिक्र करते हुए छात्राओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने का संदेश भी दिया।

प्रबंध समिति के सचिव सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि हमारी बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना अव्वल प्रदर्शन चल एक नई मिसाल कायम कर रही है और आज के समय की मांग है के शिक्षा के साथ-साथ छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं । हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि महाविद्यालय की छात्रा प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने के साथ क्रीडा क्षेत्र में भी अपना परचम  लहरा  रही है।

उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति महोदय का इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए प्रबंध समिति की ओर से हृदय से धन्यवाद किया ।मुख्य नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला का भी आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से नेहरू स्टेडियम में महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन हो सका।

वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने कर कमल से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं  में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं  को पुरस्कृत किया गया। हालंकि वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता –2023–24 की चैंपियंस ट्रॉफी कु.सिमरन (बी. एस. सी प्रथम वर्ष) को प्राप्त हुई । कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ.मधुराका सक्सेना, डॉ. अंजू अग्रवाल , डॉ. पियूष गर्ग, सुश्री शारदा शर्मा , डॉ.राकेश त्यागी इत्यादि उपस्थित रहे। डॉ. उमा रानी , डॉ.मधु मेहरा , डॉ.ज्योतिका, डॉ.पारुल , श्रीमती डिप्टी नागपाल इत्यादि ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369