Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के हथियातल गांव में सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश और केंद्र सरकार की जमकर तारीफ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के हथियातल गांव में सम्मान समारोह और कंबल वितरण समारोह में पहुंचे पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा की आज देश और दुनिया में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है मोदी जी ने इस देश में नए आयाम स्थापित किए हैं इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर गांव गांव की जनता में भारी उत्साह है भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

स्वामी ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को सबसे श्रेष्ठ राज्य बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धामी जी का पूरा सहयोग कर रहे हैं। स्वामी ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में जनता को अपने पूरे उत्साह के साथ भाजपा को जिताना है देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा को जिताना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस की हवा निकल चुकी है कांग्रेस के बहकावे में बिल्कुल ना आएं सभी अधिकारी और कर्मचारी आपकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की भाजपा ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया है भाजपा इस देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक जनप्रतिनिधि हैं।

उन्होंने कहा की भाजपा को मजबूत करने में कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करने में जुट जाएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति तथा संचालन भाजपा नेता राजपाल सिंह ने किया।इस मौके पर जॉनी पाल ने कहा की लोगों की सेवा करना उनका मकसद है कांग्रेस में जो कार्य पूरे नहीं हो रहे थे उन्हे अब भाजपा सरकार में गति मिलेगी।

कांग्रेस पर उन्होंने सम्मान ना मिलने का भी आरोप लगाया।इस मौके पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,सुशील राठी,जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु, मंडल अध्यक्ष सुशील चौधरी, ग्राम प्रधान पति के पी सिंह, जॉनी पाल,अनीस गौड़,पवन तोमर,राम कलां,दीपक कुमार,बच्चन सिंह,ब्लॉक प्रमुख रुड़की लुबना राव,सुरेश शर्मा,हितेश शर्मा,सतीश कुमार,बिजेंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को कंबल वितरित किए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369