Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तम चीनी मील भुगतान को लेकर बेहद गंभीर,16 करोड़ से अधिक का भुगतान होने से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की का इकबालपुर चीनी मील भले ही किसानों का करोड़ों का भुगतान दबाए बैठा हो लेकिन वहीं लिब्बरहेडी का उत्तम चीनी मील लगातार गन्ना किसानों को भुगतान कर रहा है। उत्तम चीनी मील ने हाल ही में 16 करोड़ 26 लाख का भुगतान किया है जिससे गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है।हालांकि यह भुगतान गन्ना समितियों के खाते में भेजा गया है।

अब 27नवंबर तक का गन्ना किसानों को भुगतान हो जाएगा। गौरतलब है की उत्तम चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी गन्ना भुगतान को लेकर बेहद गंभीर हैं यही कारण है की अभी तक गन्ना किसानों को पांचवी बार मील भुगतान कर चुका है। मील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेंद्र लांबा और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल सिंह ने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा की गन्ना किसान अपना गन्ना कोल्हू में ना देकर मील में लेकर आएं साफ सुथरा गन्ना मिल को दें ताकि समय पर किसानों को भुगतान किया जा सके।

अब समितियां गन्ना किसानों को कब तक भुगतान कर पाएंगी यह तो समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है की उत्तम चीनी मील गन्ना किसानों को भुगतान करने में अग्रणी मील साबित हो रही है।मील प्रबंधन का मानना है की मील में आने वाले किसान उसका परिवार है जिन्हे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।उत्तम चीनी मील के लगातार गन्ना भुगतान करने से गन्ना किसानों ने जहां बड़ी राहत महसूस की है वहीं उत्तम चीनी मील के प्रति गन्ना किसानों का रुझान बढ़ा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369