आरिफ नियाज़ी
वर्ल्ड कप में अच्छी प्रफोर्मेंस देने वाले क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के निमंत्रण पर रुड़की पहुंचे। नेहरू स्टेडियम में भारी भीड़ और अफरातफरी के बीच मोहम्मद शमी का विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान मोहम्मद शमी के मंच पर पहुंचते ही मंच पर भी अफरातफरी मच गई क्रिकेट प्रेमी अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब नज़र आए।
मोहम्मद शमी के दौरे को लेकर भारी पुलिस फोर्स सुबह से ही सड़कों पर लग चुका था क्रिकेट खिलाड़ी की सुरक्षा में कोई चूक ना रह जाए इसलिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अपने कैंप कार्यालय से काफिले के साथ विधायक उमेश कुमार जैसे ही शहर के सबसे बड़े स्टेडियम नेहरू स्टेडियम में लेकर पहुंचे तो अफरातफरी मच गई भीड़ ने विधायक और मोहम्मद शमी का तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया।
लेकिन इस दौरान मंच पर वयवस्था इतनी थी की उमेश कुमार ज्यादा देर मंच पर नहीं रुक सके और उन्होंने मोहम्मद शमी को स्टेडियम से जल्द ही ले जाने का निर्णय ले लिया। पुलिस के इंतजाम भी भीड़ को रोकपाने में नाकाफी रहे। लेकिन जाते जाते क्रिकेटर मोहम्मद शमी युवाओं में उत्साह भर गए उन्होंने सभी का हाथ हिलाकर जोरदार मंच से स्वागत किया।
गौरतलब है की क्रिकेटर मोहम्मद शमी विधायक उमेश कुमार के बेहद नजदीकी माने जाते हैं जो लंबे समय तक साथ साथ रहे हैं वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।