आरिफ नियाज़ी
प्रदेश की बढ़ती कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवादल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलौर से लेकर तहसील तक वाहनों की रैली निकालकर तहसील अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें गाधारोना के प्रमुख समाजसेवी राव आफताब अपने कई सौ समर्थकों के साथ सुराज सेवादल के कार्यक्रम में पहुंचे जिनसे सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी बेहद गदगद नजर आए और उन्होंने अपने मंच से भी राव आफताब की जमकर तारीफ की।
रमेश जोशी ने कहा की राव आफताब या उनके किसी भी समर्थक का पुलिस उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इतना ही नहीं झूठे मुकदमे को वापस कराया जाएगा और जिस पुलिस अधिकारी ने ऐसा कार्य किया है सुराज सेवादल ऐसे अधिकारियों की शिकायत प्रदेश के बेहद ईमानदार माने जाने वाले और गरीबों के मसीहा फरियादियों के हमदर्द डीजीपी अभिनव कुमार से की जाएगी।
दरअसल सुराज सेवादल के सैंकड़ों कार्यकर्ता अब्दुल कलाम चौक पर इकठ्ठा हुए जहां से वह अपने अपने वाहनों से तहसील कार्यालय पहुंचे इस दौरान राव आफताब का सैंकड़ों कारों का काफिला भी रमेश जोशी को अपना समर्थन देने के लिए पहुंचा हालांकि राव आफताब और प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इंतजार के समर्थक आज ढोल नगाड़ों के साथ नाचते झूमते और रमेश जोशी जिंदाबाद,राव आफताब जिंदाबाद और इंतजार प्रधान के नारे लगाते हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे ।इस दौरान सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी भीड़ देखकर बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने भाजपा के साथ साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा की हरिद्वार जिले में पुलिस अधिकारी आम आदमी का शोषण कर रहे हैं झूठे केस में फंसाकर उन्हे जेल में डाला जा रहा हैै
जबकि भूमाफिया अपने स्वार्थ के लिए जमीनों में बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला करने में लगे हैं।रमेश जोशी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की प्रदेश को नए डीजीपी के रूप में एक बेहद ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति मिला है जिन्होंने हरिद्वार के एस एस पी के रूप में अपराधों पर शिकंजा कसा है उन्हें आशा है की नए डीजीपी प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने में बेहद कारगर साबित होंगे।इस मौके पर उन्होंने कहा की आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी थी पुलिस झूठे केस थानों में दर्ज कर रही है जमीनों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और गड़बड़झाले सामने आ रहे है लेकिन पुलिस जमीनों के मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। दोषी खुले घूम रहे हैं जबकि जिम्मेदार लोगों को निशाना बनाकर उन्हें झूठे केस में जेल भेजा जा रहा है जिसे सुराज सेवादल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की सुराज सेवा दल का एक एक कार्यकर्ता बेहद मजबूत है वह अपने संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका अदा करे।उन्होंने कहा की पुलिस की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए चाहे सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं को आंदोलन ही क्यों ना करना पड़े।
गौरतलब है की कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक मामले में गधारोना निवासी एक युवक को जेल भेजा है आरोप है की इस मामले में पूर्व में दोनो पक्षों में फैसला भी हो चुका था हालांकि सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं में केस दर्ज करने को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला है। अब सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गंगनहर पुलिस की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से करने का निर्णय लिया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक ज्ञान चंद,प्रदेश महामंत्री
देवेंद्र बिष्ट ,बिजेंद्र सिंह,पीरपुरा प्रधान प्रतिनिधि इंतजार अली,किसान नेता राव आफताब, एम एम मलिक, राव इकबाल,शाह आलम,इफ्तखार अली,राव ओरंगजेब, शिवकुमार सैनी,राव हसन,सुभाष शर्मा, राव चिश्ती, राणा जी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
होली के रंग में सराबोर हुआ प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.), फूलों की होली और भाईचारे का दिया संदेश
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह