आरिफ नियाज़ी
रुड़की में अब हुड़दंगियों की खैर नहीं सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने अब हुडदंग मचाने वाले युवकों पर सख्त कारवाई की है। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने 12 बाईकों को सीज किया है। यह कारवाई प्रभारी निरीक्षक के द्वारा की गई और उन्होंने युवाओं को कड़ी चेतावनी भी दी है।
दरअसल देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी पुलिस टीम के साथ पैदल राउंड पर निकले थे इस दौरान उन्होंने प्रेम मंदिर रोड, एनआईएच रोड रोडवेज के समीप आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी को रुड़की टॉकीज चौक, चाट बाज़ार,होटल रस्टिक, प्रेम बार आदि के समीप कई बाईके ऐसी मिली जिनमें या तो आगे और पीछे दोनों साइड नंबर प्लेट नही थी या फिर कई बाईकों में पीछे की नंबर प्लेट नही थी इस पर कारवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने अधिनिस्थों को उक्त बाईकों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए और कोतवाली लाकर उन्हें सीज कर दिया।
इन बाईकों की संख्या 12 बताई गई है। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने बाईक स्वामियों को दिशा निर्देश दिए कि इस प्रकार से बाईकों को सड़क पर न चलाएं। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार इस प्रकार की कारवाई से अपराध पर लगाम कसी जा सकती है। इस प्रकार की बाईकों पर अक्सर युवा हुडदंग मचाते हैं तो कुछ अपराधी इससे वारदात को अंजाम दे सकते है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान आदि शामिल रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।