आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने जब से कार्यभार संभाला है उन्होंने प्राधिकरण में नए आयाम स्थापित किए हैं आलम यह है की हरिद्वार रुड़की प्राधिकरण की कार्यशैली में भी पहले से बेहतर सुधार हुआ है और आए दिन अवैध रूप से बन रही कालोनियों और अवैध निर्माण पर भी कहीं ना कहीं शिकंजा कसा है अंशुल सिंह ने रुड़की भगवानपुर और मंगलौर आदि में अवैध रूप से निर्माणाधीन कालोनियों पर बड़ी कारवाई की है।प्राधिकरण के सहायक अभियंता डीएस रावत के नेतृत्व में अवैध कॉलोनी पर अब तेजी से बुलडोजर चल रहा है जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
हरिद्वार- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र मे अवैध कॉलोनियों व बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहाँ एक तरफ शहरी क्षेत्र में लगातार कार्रवाई हो रही है वहीं अब एचआरडीए के द्वारा देहात क्षेत्र में भी हाईवे के नजदीक भूमाफियाओं के द्वारा अवैध रूप से काटी जाने वाली कॉलोनोयों पर कार्रवाई की है। आज हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के निर्देशानुसार ए ई डीएस रावत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ भगवानपुर व रायपुर क्षेत्र में हाईवे के किनारे अवैध कॉलिनोयों के खिलाफ एचआरडीए ने बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है एचआरडीए के ए.ई डीएस रावत ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी की रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में बहुत सी अनाधिकृत कॉलोनीयों का निर्माण किया गया है जिन पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई अभियान चलाया गया है।
आज तीसरे चरण में भगवानपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया है और जब तक ऐसे भूमाफिया लोग नही सुधरेंगे तब तक यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील कि अपनी जमापूंजी लगाने से पहले अच्छी तरह जाँच पड़ताल कर लें और प्राधिकरण कार्यालय में आकर पूरी तरह से जानकारी ले लें जिससे अवैध कॉलोनियों में उनकी जमापूँजी बर्बाद न हो। वहीं विभाग की कार्यवाही से क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा रहा।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।